Tough action on the drunker vechical driver : kataria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : कटारिया

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 10:55 PM (IST)
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : कटारिया
जयपुर। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने पुलिस अधिकारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं परिवादी के थाने में आने पर बिना विलंब किए प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा जयपुर शहर में वीआईपी व वीवीआईपी गतिविधियों की व्यवस्था के लिए अलग से एक यूनिट बनाने निर्देश दिए हैं। उन्होंने जमीन-जायदाद से संबंधी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के लिए कहा। गृह मंत्री कटारिया बुधवार को पुलिस मुख्यालय में गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि पुलिस अधिकारियों के समन्वित प्रयासों व प्रभावी मॉनीटरिंग से सभी श्रेणी के अपराधों में कुछ जिलों को छोड़ कर कमी आई है। जुलाई माह तक गत वर्ष की तुलना में कुल आईपीसी अपराधों में 8 प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने सभी रेंज प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशकों से रेंजों के सभी जिलों का बारी-बारी से विस्तार से फीडबैक लिया और कमियों को सुधारने को कहा।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement