took oath to do yoga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेहत की रक्षा एवं शांति के लिए दिलाया योग करने का संकल्प

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 2:45 PM (IST)
सेहत की रक्षा एवं शांति के लिए दिलाया योग करने का संकल्प
कोटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम नयापुरा स्थित महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया सहित शहर के कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में शहरवासी मौजूद थे। योग कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। वहीं टीम लीडर के निर्देश पर करीब 15 योग प्रशिक्षकों ने पूरे स्टेडियम में योग करवाया। साथ ही सेहत की रक्षा एवं शांति के लिए योग करने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान सांसद ओम बिरला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दिवस को मनाने से समाज और पूरा विश्व स्वस्थ रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement