Took away the car on the highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाइवे पर कार लूट ले गए

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 10:42 PM (IST)
हाइवे पर कार लूट ले गए
जालंधर। मुख्य हाइवे पर रणवीर क्लासिक होटल के पास एक व्यक्ति सरकारी स्कूल की टीचर की कार रोक कर उसे गोली मारने की धमकी दे वैगन आर कार लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मामले की जांच शुरु कर दी । व्यास गांव की सरकारी स्कूल में टीचर अनु खुल्लर पत्नी राजेश निवासी गुरु रामदास कॉलोनी मीठापुर रोड ने बताया कि वह स्कूल से वापस घर जा रही थी कि रास्ते में रणवीर क्लासिक होटल के पास एक व्यक्ति ने हाथ देकर कार को रुकवाया। उसने कार रोकी तो उसने उसे गोली मारने की धमकी दे कार की चाबी मांगी व कार से उतर जाने को कहा। कार ले वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डी सी पी हरजीत सिंह, सतिन्दर, ए डी सी पी जसवीर सिंह, ए सी पी दीपिका, थाना न 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है मामले की जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी जांचा जा रहा है।

[@ ... तो PM की कानपुर रैली से पहले यूपी के लिए भेजे 5000 करोड़ रुपये कैश?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement