Tonk Nataraj Rajasthani film Bairan will be screened at RIFF 2026.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RIFF 2026 में टोंक के नटराज की राजस्थानी फिल्म ‘बैरण’ का होगा प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 6:39 PM (IST)
RIFF 2026 में टोंक के नटराज की राजस्थानी फिल्म ‘बैरण’ का होगा प्रदर्शन
टोंक/जयपुर | राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) 2026 की दूसरी आधिकारिक सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इस सूची में 15 फिल्मों को RIFF के प्रतियोगिता अनुभाग में शामिल किया गया है, जिनमें 6 फीचर फिल्में और 9 नॉन-फीचर फिल्में हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 40 फिल्मों का आधिकारिक चयन RIFF प्रतियोगिता अनुभाग के लिए हो चुका है। चयनित फिल्मों में टोंक के निर्देशक जी. नटराज की राजस्थानी फीचर फिल्म ‘बैरण’ और राजस्थानी शॉर्ट फिल्म ‘रू ब रू (फेस टू फेस)’ भी शामिल हैं। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 12वां संस्करण 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक जोधपुर के मिराज सिनेमा में आयोजित किया जाएगा। यह फेस्टिवल पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से आयोजित हो रहा है, जिसकी थीम ‘सिनेमास्थान – आपका लेंस, हमारा राजस्थान’ रखी गई है। रिफ फिल्म क्लब के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं फेस्टिवल के फाउंडर, सीईओ और डायरेक्टर सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि चयनित फीचर फिल्मों में बंगाली, मलयालम, राजस्थानी और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की फिल्में शामिल हैं। राजस्थानी फीचर फिल्म ‘बैरण’ का निर्देशन जी. नटराज ने किया है, जबकि इसके निर्माता बेनी प्रसाद गुर्जर एवं अजय नटराज हैं।
नॉन-फीचर श्रेणी में हिंदी, राजस्थानी, मलयालम, पंजाबी-अंग्रेजी और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो एल्बम शामिल किए गए हैं। इनमें राजस्थानी लघु फिल्म ‘रू ब रू (फेस टू फेस)’ सहित कई छात्र फिल्मों को भी स्थान मिला है।
RIFF 2026 में राजस्थानी सिनेमा की मजबूत उपस्थिति से प्रदेश के स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement