होशियारपुर। टोल प्लाजा कर्मियों की मांगों को लेकर यूनियन की तरफ से म्यूनिसीपल एक्शन कमेटी के प्रदेश महासचिव कुलवंत सिंह सैनी की अगुवाई में जिला कलेक्टर आनंदित्ता मित्रा को मांग पत्र दिया गया। इस मौके पर कुलवंत सैनी ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि कर्मियों की मांगों को लेकर पिछले वर्ष भी जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा गया था। जिसकी जांच तत्कालीन एस.डी.एम. आनंद सागर शर्मा द्वारा की गई थी, परंतु इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते टोल प्लाजा कर्मियों को शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कर्मियों की जायज मांगों को लागू करवाने के लिए दिशा निर्देश जारी करे। इस अवसर पर टोल प्लाजा कर्मी यूनियन के प्रधान कुलविंदर लाल, रौशन लाल, कपिल देव, राजेश कुमार, जगतार सिंह, राज कुमार तथा अरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए