Advertisement
उत्तर प्रदेश में शौचालय निर्माण घोटाला: 199 ग्राम प्रधान व सचिव पर FIR

शिकायत के बाद जांच
इस मामले में जब एक पीआईएल हाईकोर्ट में दाखिल हुई तब मामले में कार्यवाही और जांच का खाका खुद ही तैयार होने लगा। हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव को तलब किया तो अपर मुख्य सचिव ने जांच के आदेश दे दिए । 2002 से 2006 के बीच शौचालय निर्माण के लिए शासन से भेजे गए पैसों की जांच शुरू हुई। गांव गांव टीम पहुंचने लगी और जब हकीकत तलाशी गई तो पता चला कि जो भी शौचालय बने हैं , उनमें अधिकांश सिर्फ कागज पर हैं। हकीकत में शौचालय बनाए ही नहीं गए । सरकार ने शौचालय बनाने पर अपनी ओर से सहायता राशि लोगों को देनी शुरू की थी उसी सहायता राशि को शौचालय बनने के बाद सरकार की ओर से लोगों को दिया जाना था। लेकिन शौचालय के नाम पर पैसे ग्राम प्रधान व सचिव हड़प गए।
17 आरोपियों की हो चुकी है
शौचालय घोटाले की जांच कर रही टीम ने अब तक 108 ग्राम प्रधान और 108 पंचायत सचिव पर इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। डीपीआरओ इलाहाबाद ने बताया
शौचालय घोटाले में जांच के दौरान 17 आरोपियों की मौत की भी पुष्टि हो गई है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों व शासन को भेज दी गई है। कुल 51 लाख 24 हजार 500 रुपए का गबन किया गया है और यह पूरा घोटाला सन 2002 से 2006 के बीच हुआ है। फिलहाल मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


