कानपुर। शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ हो गए हैं और इसमें मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां के रूप शैलपुत्री की पूजा की गई। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ मन्दिरों में देखी गई। भक्तों ने मां के नाम का घर में कलश स्थपना भी की। 16 साल बाद गजकेशरी महासंयोग बनने के कारण इस वर्ष शारदीय नवरात्र दस दिनों का पड़ा है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपूत्री की पूजा आराधना कर घर की सुख सृमद्धि की कामना की। महिलाओं ने मां के नाम का कलश स्थपना की है।
नवरात्र के पहले दिन के कारण तपेश्वरी, बारादेवी, जंगली देवी, समेत शहर के कई प्रतिष्ठित मन्दिर के प्रांगण की सुबह ही साफ.सफाई कर मां के श्रृंगार कर महाआरती की। आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिये गये है। मन्दिर के पुजारी रामनरेश ने बताया कि माता आदि शक्ति के पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। शैलपुत्री नंदी नाम के वृषभ पर सवार होती हैं और इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प है।
ये सहज भाव से भी पूजन करने पर शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। शैलपुत्री का पूजन करने से ष्मूलाधार चक्रष्जागृत होता है और यहीं से योग साधना आरंभ होती है, जिससे अनेक प्रकार की शक्तियां प्राप्त होती हैं। इसलिए नवरात्र के प्रथम दिन की उपासना में साधक अपने मन को ष्मूलाधारष् चक्र में स्थित करते हैं। दुर्गा को मातृ शक्ति यानी स्नेह, करूणा और ममता का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। कलश स्थापना से इनकी पूजा शुरू की जाती है।