हरियाणा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी की मौत हो गई और
उनके बेटे को डाक्टरों ने 'ब्रेन डेड' बताया है। गोली मारने वाला हरियाणा
पुलिस का कांस्टेबल महिपाल सिंह न्यायाधीश की सुरक्षा के लिए उनके साथ दो
साल पहले जुड़ा था। रविवार को
उसे हरियाणा पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया।
शनिवार को सेक्टर 49
में जिस दौरान हमला हुआ, उस वक्त न्यायाधीश सरकारी गाड़ी में मौजूद नहीं
थे। फॉरेंसिक विशेषज्ञ व चिकित्सक दीपक माथुर ने बताया, "रितु
के सीने पर दो गोली लगी थी। उनकी अधिक खून बहने की वजह से मौत हो गई।