To shoot the judge wife and son Investigation will now be done by SIT-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जज की पत्नी-बेटे को गोली मारने के आरोपी की मां हिरासत में

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 12:54 PM (IST)
जज की पत्नी-बेटे को गोली मारने के आरोपी की मां हिरासत में
गुरुग्राम। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु की हत्या और बेटे ध्रुव को गोली मारने के केस की जांच अब एसआईटी करेगी। डीसीपी ईस्ट सुलोचना गजराज के नेतृत्व में तीन एसीपी और 4 इंस्पेक्टरों को टीम में शामिल किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिपाल की मां और उसके ममेरे भाई को भी हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के मामा से भी पूछताछ की है। हालांकि पुलिस ने अब तक हत्या का कारण नहीं खोज पाई है। आरोपी लगातार अपना बयान बदल रहा है। इस पूरे मामले में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। क्यों गनर ने गोली चलाई। उल्लेख है कि शनिवार को इस वारदात के बाद क्राइम ब्रांच 39 और 40 की टीमों ने महिपाल को एनकाउंटर के बाद दबोच लिया था। गोली मारने के बाद महिपाल करीब डेढ़ घंटे तक घूमता रहा। ग्वाल पहाड़ी के पास रेड लाइट होने पर वह पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा तो फायरिंग कर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया। महिपाल को 4 दिन की रिमांड पर लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement