Advertisement
यूपी : नहर में तैरता मिला बाघ का शव

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन एवं सिंचाई विभाग को दी। उन्होंने बताया कि शव को कतर्नियाघाट वन परिक्षेत्र कार्यालय लाने के लिए वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची।
देखने में लगता है कि बाघ की उम्र करीब चार साल है और शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।
उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सकों का एक पैनल पोस्टमार्टम करेगा।
बाघ संरक्षण के विशेषज्ञ, वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी रमेश कुमार पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, हर बाघ की मौत को अप्राकृतिक माना जाता है जब तक कि साबित न हो जाए।
उन्होंने समझाया कि बाघ की मौत को स्वाभाविक साबित करने के लिए, शिकार और जहर जैसे अन्य सभी कोणों से इनकार करना होगा।
उन्होंने समझाया, बाघ का नहर में मृत पाया जाना बहुत दुर्लभ ह,ै क्योंकि बड़ी बिल्लियां अच्छी तैराक होती हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बहराइच
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


