Tied a rakhi to the destitute elderly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेसहारा बुजुर्गों को बांधी राखी

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 4:26 PM (IST)
बेसहारा बुजुर्गों को बांधी राखी
पुष्कर । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहिने अपने भाईयों को राखी बांधने मीलो दूर जाती है लेकिन पुष्कर के वृद्ध आश्रम में वृद्ध भाईयों के लिए सामाजिक संगठन की सेविका ही उनकी बहन हे । पुष्कर के एक संगठन ने सभी वृद्ध भाईयों को राखी बांधकर सभी को भोजन भी कराया गया । समाज सेविका ज्योति दाधीच पिछले सत्रह सालों से राखी के इस त्यौहार को इन वृद्ध लोगों को समर्पित कर रही हैै ।वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का कहना है की ज्योति पिछले 17 सालों से रक्षाबंधन के त्यौहार को उनके साथ मनाती आईहै इसी कारण आज भले ही उनके खुद के परिवार वालों के साथ वो नहीं है फिर भी उन्हे सगी बहनों जैसा प्यार मिला है। ज्योति दाधीच रक्षा बंधन के अलावा दीपावली होली ओर लगभग सभी त्यौहार इन बुजुर्गों के साथ मनाती है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement