ticket checking campaign was started at Rewari junction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेवाड़ी जंक्शन पर टिकट जांच अभियान, 800 से ज्यादा यात्री पकड़े

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 6:41 PM (IST)
रेवाड़ी जंक्शन पर टिकट जांच अभियान, 800 से ज्यादा यात्री पकड़े
रेवाड़ी। रेवाड़ी जंक्शन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे बुधवार और गुरूवार दो दिनों में 800 से ज्यादा बिना टिकट यात्रियों पर जुर्माना किया गया। यह अभियान जयपुर और बीकानेर मंडल की संयुक्त टीम की ओर से बुधवार और गुरूवार चलाया गया। पिछले कई समय से रेलवे को इसकी सूचना थी कि यहां बड़ी संख्या में रेल यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। इससे रेलवे को लाखों का नुकसान हो रहा है। जयपुर मंडल के डीसीएम ( डिविजन कमर्शियल मैनेजर ) हरफूल चौधरी का कहना है कि एक साल में 10 हजार एमएसटी कम हुई है, जिससे साफ़ है कि बिना टिकट के यात्री रेल में सफ़र करते हैं। अब कार्रवाई करने के तुरंत बाद एमएसटी में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement