मिर्जापुर ।जिले के अहरौरा थानान्तर्गत वाराणसी.शक्तिनगर राजमार्ग पर भैसा खोह के पास शनिवार की सुबह आठ बजे अज्ञात 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव से बदबू आने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही है दो से तीन दिन पहले व्यक्ति की मौत हुई है। शव का शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। अहरौरा थानाध्यक्ष रमाकांत यादव को राहगीरों से सूचना मिली कि भैसा खोह के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। अहरौरा से दस मिलो मीटर राबर्ट्सगंज की तरफ जाने पर भैसा खोह स्थान पड़ता है। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेने के बाद आस.पास गांव के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराना शुरू किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। मृतक मटमैला पैंट और पीले रंग का शर्ट पहना हुआ है।