Thrown strength in Punjab polls by the Rajasthan BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब चुनाव में राजस्थान भाजपा ने झोंकी ताकत

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 8:20 PM (IST)
पंजाब चुनाव में राजस्थान भाजपा ने झोंकी ताकत
श्रीगंगानगर। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद निहालचंद मेघवाल ने शनिवार को पंजाब क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाएं कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताईं बताया तथा पंजाब को और विकसित बनाने के लिए भाजपा अकाली सरकार पुन: लाने के लिए अधिकतम मतदान करने का आग्रह किया। निहालचंद ने पंजाब क्षेत्र में दौरे के दूसरे दिन गांव बनवाला हनुमत, केडिय़ावाली, साबुआना, शिवाना, चवाडिय़ावाली, अभुन सहित अनेक गांवों में जाकर जन सभाएं की तथा अकाली भाजपा की पुन: सरकार बनाने और पंजाब को विकास की उंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रचार में लगे हुए हैं। निहालचंद शनिवार को फाजिल्का क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं तथा आमजन से मिले। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जाकर अनुरोध किया कि भाजपा अकाली उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। पंजाब भी इस कड़ी में शामिल हो, इसके लिए पंजाब राज्य में भी भाजपा अकाली सरकार बननी चाहिए, जिससे यह क्षेत्र किसी भी दृष्टि से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी से भ्रष्टाचार, आतंकवाद तथा माफियाओं पर लगाम लगेगी। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री के साथ राजस्थान व पंजाब के भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। आगे तस्वीरों में देखें...

[@ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement