लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा झांसी से प्रारम्भ होकर इटावा पहुंची। इटावा में परिवर्तन के लिए उत्सुक जनमानस ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इटावा के रामलीला मैदान में हुई जनसभा में भाजपा ने सपा को ललकारा।
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने नरेन्द्र मोदी सरकार को देश मै भ्रष्टाचार खत्म करने, देश विदेश में भारत की छवि बनाने के लिये वोट दिया था। इस पर काम हो रहा है या नही? इटावा के बहुत बुरे हाल है। किसान, व्यापारी, नौजवान सभी बेहाल है। मुलायम का परिवार झगड़ा में मस्त है। विकास तो केवल शिवपाल और रामगोपाल का हुआ है। जिस राज्य में बहनों की इज्जत सुरक्षित नही, व्यापारी सुरक्षित नहीं उस सपा सरकार में परिवर्तन करोगे की नहीं? व्यवस्था परिवर्तन के लिये सपा सरकार को जड़ से उखाड़कर भाजपा सरकार बनाओ।