Throw out the SP government-Sadhvi Niranjan Jyoti Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उखाड़ फेंको सपा सरकार को-साध्वी निरंजन ज्योति

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 12:02 PM (IST)
उखाड़ फेंको सपा सरकार को-साध्वी निरंजन ज्योति
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इटावा में मुलायम सिंह का गाँव है तो मेरी मां का भी ननिहाल है। मै सपा को चुनौती देने आया हूँ कि अगली सरकार प्रदेश में बीजेपी की बनने से कोई माई का लाल नही रोक सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक कर मोदी ने पाकिस्तान का मुँह तोड़ने का काम किया है कालेधन के मामले में एक घंटे में निर्णय लेकर भ्रष्टाचारी लोगों व सपा-बसपा को जमीन पर लाने का काम किया है तथा अमीर-गरीब का भेद मिटाया है। इस पर मुलायम सिंह से प्रतिक्रिया माँगी तो उन्होने कहा की बधिया बैठ जाएगी मुझे तो लगता है इस बार जनता सपा की ही बधिया बैठा देगी और उत्तर प्रदेश में कमल का फूल खिलाएगी।परिवर्तन यात्रा जनसभा को प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,अशोक दोहरे ,सरिता भदौरिया, अशोक दुबे, शिवमहेश दुबे आदि ने सम्बोधित किया ।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement