Threw ink at Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल पर फेंकी स्याही

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 11:50 PM (IST)
केजरीवाल पर फेंकी स्याही
बीकानेर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर दो युवकों ने काली स्याही फेंकी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। अरविन्द केजरीवाल जब गंगाशहर रोड पर स्थित अपनी पार्टी के पूर्व राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष के घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकल रहे थे, उसी दौरान दो युवकों ने केजरीवाल पर काली स्याही फेंक दी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तुरन्त घेरा बना कर केजरीवाल को वहां से निकाला और रेलवे स्टेशन ले गए। इधर, दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।इन युवकों का कहना था कि केजरीवाल देश का गद्दार है और गद्दारों का मुंह काला करना हमारा फर्ज है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement