Three vehicle thieves arrested by police in sambhal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में तीन वाहन चोर, 15 मोटर साइकिलें जब्त

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 4:41 PM (IST)
पुलिस की गिरफ्त में तीन वाहन चोर, 15 मोटर साइकिलें जब्त
संभल। संभल पुलिस ने अतंर राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया वहीं उनसे 15 चोरी की मोटर साईकिलें और 9 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। एसपी बालेंदु भूषण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद में हो रही बाइक चोरी की लगातार वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस और एसओजी को वाहन चोरों को पकड़ने के लिए लगाया गया। जिन्होने आज सघन चेकिंग कर तीन वहान चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने चोरों से 15 चोरी की बाइकें, एक बाइक के पार्ट्स, 9 हजार रुपए की नकदी , 3 अवैध तमंचे, 4 जिन्दा कारतूस सहित एक चाकू भी बरामद किया। एसपी ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली, बुलंद शहर, नॉएडा, अलीगढ, बदायूं सहित कई शहरों में सक्रीय था। चोरों ने इन शहरों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement