Three shops, including a stacked Max Loader car, were targeted by thieves.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर के बाहर खड़ी मैक्स लोडर गाड़ी सहित तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 1:58 PM (IST)
घर के बाहर खड़ी मैक्स लोडर गाड़ी सहित तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को एक बार फिर चोरों ने घर के बारह खड़ी मैक्स लोडर गाड़ी सहित तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। बेखौफ चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीडि़त गाड़ी मालिक सोनू ने बताया कि उसकी नई लोडर गाडी, जिसकी कीमत करीब सात लाख है, घर के सामने खड़ी थी। बुधवार रात चोर गाड़ी का लोक तोडक़र ले गए। वहीं कस्बे की दो मेडिकल दुकान व एक परचून की दुकान को भी चोरो ने निशाना बनाया। दुकानों के माल से साथ हजारों की नगदी भी लेकर चोर फरार हो गए। लगातर कस्बे में हो रही चोरियों से आमजन में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश बना हुआ है। थाने का संचालन भी बिना थाना प्रभारी के चल रहा हैं। दस दिन पूर्व थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था, लेकिन तभी से थाना बिना अधिकारी के संचालित हो रहा। जिससे आए दिन आपराधिक वारदातों में इजाफा हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement