three killed in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डंफर ने स्कूटी में मारी टक्कर, तीन की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 12:07 PM (IST)
डंफर ने स्कूटी में मारी टक्कर, तीन की मौत
कानपुर। पनकी हाइवें पर यमराज बनकर आये तेज रफ्तार डंफर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवक समेत एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान न होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पनकी थानाक्षेत्र स्थित भाटिया तिराहे पर एक तेज रफ्तार डंफर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। स्कुटी में सवार एक 23 वर्षीय युवती और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर राहगीर चालक को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौका पाकर भागने में सफल रहा। दर्दनाक सड़क हादसे को देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहोल बन गया। क्षेत्रीयों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रुम पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षद्रशियों के मुताबिक डंफर की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई जा रही है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement