Three injured in collision of two trucks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो ट्रकों की भिडन्त में तीन लोग घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 4:32 PM (IST)
दो ट्रकों की भिडन्त में तीन
लोग घायल
चूरू। जिलामुख्यालय से एक किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 65 पर दो ट्रकों की आमने—सामने की भिडन्त में तीन लोग घायल हो गये। यह हादसा तब हुआ जबकि एक ट्रक राजगढ से अहमदाबाद जा रहा था जबकि दुसरा ट्रक जोधपुर से हिसार जा रहा था कि वन वे होने के कारण दोनो ट्रक आपस में टकरा गये। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड गये। गौरतलब है कि एनएच 65 पर रोड दुरस्ती का कार्य चलने के कारण इन दिनों वन वे किया गया है।एनएच 65 राजगढ रोड पर हुए सडक हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड गये और तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर 108 की सहायता से घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया। इधर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने क्रेन की सहायता दोनो ट्रकों को साइड में करवाया और जाम खुलवाया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement