Advertisement
तीन पुश्तों से वन भूमि का उपयोग करने वाले प्रस्तुत करें अपने दावे

वन भूमि पर हक हकूक के लिए 11 साक्ष्य में से दो साक्ष्य होना अनिवार्य है जिसमें वन भूमि के इस्तेमाल बारे गजेटियर, जनगणना, सर्वेक्षण और बन्दोबस्त इत्यादि में अभिलेख हो। इसके अतिरिक्त मतदाता पहचान पत्र, राशनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, गृह, झोपड़ी और भूमि में किए गए स्थायी सुधारों का अभिलेख किसी सरकारी दस्तावेजों में हो, अर्द्धन्यायिक और न्यायिक अभिलेख, उन रूढ़ियों और परंपराओं का अनुसंधान अध्ययन, दस्तावेजीकरण जो किन्ही वनाधिकारों को स्पष्ट करते हो, तत्कालीन रजवाड़ों या प्रातों या ऐसे अन्य मध्यवर्तियों से प्राप्त कोई अभिलेख, कुऐं, कब्रिस्तान, पवित्र स्थल जैसी पुरातता को स्थापित करने वाली परंपरागत संरचनाऐं, पुराने समय में गाांव के वैध निवासी के रूप में मान्यता प्राप्त व्यष्टियों के पुरखों का पता लगाने वाली वंशावली और लेखबद्ध किए गए दावेदार से भिन्न बुजुर्गों के कथन इत्यादि में से संबधित व्यक्ति कोई दो दस्तावेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर सकता है।
इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस ब्रस्कोन ने बैठक में आए सभी अधिकारियों का स्वागत किया और वन अधिकार अधिनियम बारे विभिन्न मदों को बैठक में क्रमवार प्रस्तुत किया। बैठक में जिला में सभी एसडीएम, खण्ड विकास अधिकारी, वन मण्डलाधिकारी और संबधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


