Three cases of snakebite in Bayana sub-district hospital, patients coming from other districts too-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बयाना उपजिला अस्पताल में सर्पदंश के तीन मामले, अन्य जिलों से भी पहुंच रहे मरीज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 1:48 PM (IST)
बयाना उपजिला अस्पताल में सर्पदंश के तीन मामले, अन्य जिलों से भी पहुंच रहे मरीज
मॉनसून में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, तीनों मरीजों की हालत सामान्य देवी सिंह प्रजापत, बयाना। बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। यूं तो बयाना उपजिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्पदंश के इलाज में भरतपुर जिले में अपना दबदबा बनाया हुआ है । क्योंकि सर्प दंश के मरीज के इलाज के लिए अन्य जिलों से बयाना अस्पताल आते रहे हैं और चिकित्सकों के सफल प्रयास से वो बिल्कुल सही होकर ही बयाना से गये है । शुक्रवार को भी बयाना के उपजिला अस्पताल में सर्पदंश के तीन नए मामले सामने आए, जिनमें एक पीड़ित धौलपुर जिले का भी है। अस्पताल प्रशासन ने तीनों की हालत सामान्य बताई है और इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सर्पदंश का पहला मामला ऋषिकेश पुत्र बसंता, जाति गुर्जर, निवासी सोनीबटीकरा, धौलपुर का है। दूसरा मामला अनूपदेवी पत्नी राहुल, जाति गुर्जर, निवासी वैसोरा सिंघरावली, और तीसरा मामला रविना पत्नी निरभान सिंह, जाति गुर्जर, निवासी दर्रभराना का है।
तीनों मरीजों को समय पर बयाना उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां उपजिला अस्पताल प्रभारी जोगेन्दर सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में चिकित्सकों ने त्वरित उपचार शुरू किया। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मानसून के समय सर्पदंश के मामले तेजी से बढ़ते हैं। विशेषकर ग्रामीण और खेतों में काम करने वाले लोग अधिक प्रभावित होते हैं। चिकित्सा विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement