Threatening to Minister devanani, Arrested -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री देवनानी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 6:57 PM (IST)
मंत्री देवनानी को धमकी देने वाला गिरफ्तार
अजमेर। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को धमकी भरा खत भेजने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अजमेर के पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत आरोपी सैयद अतहर अब्बास काजमी ने अपने भाई और भाभी को बदनाम करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह व प्रॉपर्टी विवाद के चलते आरोपी सैयद अतहर अब्बास ने शिक्षा मंत्री को धमकी भरा खत लिखा था। मामला शिक्षा मंत्री से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जिला पुलिस कप्तान नितिनदीप ने बताया कि 30 दिसंबर को लिखा गया पत्र 21 फरवरी को मंत्री देवनानी की ओर से पुलिस को मिला। इस मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने कहा कि तरन्नुम चिश्ती के नाम से लिखे गए इस पत्र का सुराग नहीं लग रहा था। इसके बाद कोतवाली पुलिस व साइक्लोन टीम की मदद से तरन्नुम चिश्ती का पता लगाया गया। अजमेर के डीपीएस स्कूल में टीचर तरन्नूम से पूछताछ में पता चला की पत्र किसी और ने लिखा था। पुलिस के लिए मामला और उलझता गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तरन्नुम के घर में विवाद चल रहा है। यही पत्र भेजने की वजह बनी। तरन्नुम के रामगंज के रहने वाले जेठ ने ही उनसे बदला लेने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। इसी वजह से उसने तरन्नुम चिश्ती के नाम से पत्र लिखा। इससे पुलिस उनके भाई और भाभी के खिलाफ कार्रवाई करे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement