Those who support the terrorists should be hanged- Prakhar Maharaj Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकियों का समर्थन करने वालों को हो फांसी- प्रखर महाराज

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 4:29 PM (IST)
आतंकियों का समर्थन करने वालों को हो फांसी- प्रखर महाराज
आगे जेडीयू व सपा द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दी गई बयानबाजी की भी सराहना की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पूरा संत समाज ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा और एकजुट होकर इनके खिलाफ चुनावों में मुहिम में चलाएगा। बताते चलें कि प्रखर महाराज कानपुर के गंगा बैराज कटरी में छह फरवरी से 25 फरवरी के बीच आजादी के बाद पहला कोटि लक्ष्मी महायज्ञ करने जा रहें है। जिसका भूमि निरीक्षण करने शहर बुधवार को आए थे। इस दौरान नरेन्द्र शर्मा, सुरेश गुप्ता, काशी शर्मा, विश्वनाथ कनोडिया, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहें।
चीन को सिखाए सबक

प्रखर महाराज ने कहा कि चीन भारत में व्यापार कर यहां से मुनाफा कमाता है और यही रूपया पाकिस्तान को देता है। जिससे भारत के रूपए से ही पाकिस्तान गोली खरीदता है और वही गोली हमारे सैनिकों को छलनी करती है। इसके साथ ही खुशी भी जताई कि पहली बार मीडिया के बदौलत दीपावली में चाइना उत्पाद का विरोध हुआ। जिससे चीन का लगभग 60 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement