Those who support the terrorists should be hanged- Prakhar Maharaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकियों का समर्थन करने वालों को हो फांसी- प्रखर महाराज

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 4:51 PM (IST)
आतंकियों का समर्थन करने वालों को हो फांसी- प्रखर महाराज
कानपुर । देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए, जो लोग आतंकियों का समर्थन व गलत बयानबाजी कर रहें है वह देश द्रोही हैं। ऐसे लोगों की न्यायिक जांच होना चाहिए अगर दोषी पाए जाते है तो उन्हें फांसी पर चढ़ा देना चाहिए दे। यह बात महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज ने खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सिमी के आठ आतंकी सुरक्षाकर्मी की हत्या कर भाग जाते है और जब सुरक्षाकर्मी उनको मार गिराते हैं तो वोट के लिए राजनीति होने लगती है। यह देश हित के लिए घातक है। कहा कि चाहे वह बसपा सुप्रीमों मायावती हो या कांग्रेस के दिग्विजय सिंह इनकी बयानबाजी देश को तोड़ने का काम कर रही है। जो भी लोग देश की सुरक्षा को लेकर गलत बयानबाजी या आतंकियों का समर्थन करते हैं उनकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। जांच में अगर कहीं भी इनकी संदिग्धता पाई जायी तो खुलेआम इन्हें फांसी पर चढ़ा देना चाहिए तभी देश की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाना बंद होगा। यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement