Advertisement
जिन्होंने राम और हनुमान को नकारा, उनको जनता ने नकार दिया - गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, किसान कर्जमाफी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न मिलने से लेकर पेपरलीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री गहलोत पर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि इस सरकार को लेकर जनता के मन में आक्रोश है। वर्ष 2024 के लोकसभा से पहले राजस्थान में सेमीफाइनल होगा और जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
मोदी जी ने बढ़ाया देश का सम्मान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया। साढ़े नौ साल में लागू मोदी जी की जनकल्याण की योजनाओं को बताने के लिए मैं पूरी रात जागरण कर सकता हूं। मेरा दावा है कि जागरण में 8 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक पलक नहीं झपका सकेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब आदमी के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ-साथ निर्भय होकर देश की रक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया। परबतसर के वीरों का जिक्र करते हुए शेखावत ने कहा कि यहां कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जिसके बाहर एक शहीद की मूर्ति न लगी हो। पहले मुंबई, हैदराबाद में बम धमाके होते थे। भारत ने आतंकवाद का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से दिया। एक टेलीफोन कॉल पर विंग कमांडर अभिनंदन भारत भेज दिया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नागौर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


