जोधपुर । जिले के पीपाड़ थाने में उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ की लडक़ी ने उसे शादी की आड़ में बेचने का आरोप लगाया है । लडक़ी ने पुलिस को बताया है कि पीपाड़ निवासी पारस जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसमे कहा गया है कि जैन ने उसे शादी का झांसा देकर बेच दिया । लडक़ी की शिकायत के बाद पीपाड़ पुलिस थाने में जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 और 342 में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है । आरम्भिक पूछताछ में लडक़ी ने बताया कि उसे तीन बार बेचा गया और मौका मिलते ही उसने शोर मचाया तो इस बार उसकी सौदेबाजी का खेल रुक गया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के वीरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की कहानी ने पुलिस को चौंका दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले उसका विवाह हुआ। इसके बाद उसके दो बच्चे भी हुए, लेकिन दोनों की मौत हो गई।