khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 10:25 AM (IST)
इसके बाद घर में हुई अनबन के बाद रीमा अपने पति से अलग रहने लग गई। सितंबर
के पहले सप्ताह वह एक महिला के संपर्क में आई और वह महिला उसके गृह क्लेश
को खत्म कराने के लिए तांत्रिक के पास चलने कहा। महिला वीरपुर से लखनऊ लेकर
आ गई। यहां उस महिला ने उसे दो आदमी और एक महिला को सौंप दिया और गायब हो
गई। ऐसा माना जा रहा है कि लखनऊ में उस महिला ने इन लोगों के साथ उसका सौदा
किया था। लखनऊ से दोनों आदमी उसे तांत्रिक के पास ले जाने के नाम पर अजमेर
लेकर आ गए। अजमेर में एक मकान में उसे रखा गया। तीन-चार दिन तक कई आदमी आए
और उसे देखा। इसके बाद जोधपुर जिले के पीपाड़ निवासी पारसमल जैन ने उसे
खरीद लिया। वह उसे पीपाड़ लेकर आ गया और उसे घर में बंद कर दिया गया। महिला
का कहना है कि इस दौरान कई लोग उसे देखने आए। आखिरकार एक दिन एक युवक के
साथ पारसमल ने उसका सौदा दो लाख रुपए में कर दिया। पारसमल ने उस युवक को
महिला से शादी कराने का झांसा दिया। युवक का वकील शादी के कागजात पर
हस्ताक्षर कराने पहुंचा। महिला के चिल्लाने पर दलाल व युवक वहां से फरार हो
गए और कुछ महिलाएं जमा हो गई।