Advertisement
यह अभियान भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प : के. के. विश्नोई

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा इस दिशा में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और जल संरक्षण के संदेश को ग्राम स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति प्रकृति, वृक्ष एवं जल के महत्व से परस्पर जुड़ी है, यह हमारी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए भागीरथ प्रयास कर जल संरक्षण के लिए प्रभावी प्रबंधन करने की बात कही।
प्रभारी मंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, पीपल का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश—
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने उपस्थित जन समूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘‘जल है तो कल है, यही मेरा संकल्प है।’’ इस मूल मंत्र को संकल्प के रूप में अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने बागोड़ा स्थित खेतलाजी तालाब पर पीपल का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सोमवार को जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्त्रोतों, नदियों, जल संग्रहण ढांचों एवं तालाबों आदि पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, दीप प्रज्ज्वलन की गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, जसराज राजपुरोहित, जल संसाधन विभाग के एसई विजय बालेसा, तहसीलदार रामलाल, बीडीओ अंकित जीनगर, मदनसिंह बागोड़ा, ठाकराराम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक एवं नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान में 26 मई को जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 का संकल्प, नवीन अमृत सरोवर, पूर्ण कार्यों का लोकार्पण, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधारोपण, ओरण/चारागाहों में पौधारोपण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन व नवीन जमीन स्वीकृति, वीबीजी रामजी योजना के तहत जल संरक्षण कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


