This budget will add a new chapter in the development of Haryana: Praveen Atreya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा यह बजटः प्रवीण आत्रेय

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मार्च 2023 4:50 PM (IST)
हरियाणा के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा यह बजटः प्रवीण आत्रेय
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश बजट पर सोनीपत जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी संगोष्ठी हुई। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी, लोकहित और हरियाणा की विकास यात्रा में नया अध्याय जोड़ने वाला बजट पेश किया है। बजट में युवा, किसान, कर्मचारी, रेहड़ी पटरी वाले और छोटे व्यापारियों समेत हर वर्ग के उत्थान की योजनाएं शामिल की गई हैं। वे मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय परिवार सुरक्षा योजना बनाकर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की चिन्ता की है। इस योजना में 1,80,000/- रुपए सालाना से कम आमदनी वाले परिवारों में दुर्घटना से किसी सदस्य की जान जाने या दिव्यांग होने पर सरकार आर्थिक सहायता करेगी। परिवार के हर आयु वर्ग के सदस्यों को इसमें शामिल किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना में सालाना 1.5 करोड़ रुपए से कम का कारोबार करने वाले रेहड़ी पटरी वाले तथा छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने ने बताया कि बजट में सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती पर विशेष बल दिया है। इस योजना के तहत् एक लाख एकड़ में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती का लक्ष्य रखा है। सरकार इसकी एमएसपी निर्धारण के साथ खरीद भी सुनिश्चित करेगी। युवाओं के लिए हरियाणा पशुधन उत्थान मिशन की स्थापना के साथ युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय मिलकर काम करेंगे। 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयां शुरू करेंगे। पलवल, महेंद्रगढ़, अम्बाला और फतेहाबाद में पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक शुरू करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जिला प्रवक्ता तरुण, प्रदेश सह प्रवक्ता भूपेंद्र गहलोत और पूर्व विधायक अनिल ठक्कर भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement