Advertisement
भैंस व्यापारी से भैस व नगदी छीनने मामले में गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

थाना औधोगिक सेक्टर 29 में मुर्सलीन पुत्र सलीम निवासी कैराना शामली यूपी ने शिकायत देकर बताया था की वह पशु व्यापारी है। वह साथी व्यापारी तनवीर निवासी शामली के साथ मिलकर पंजाब के मानसा से 2 भैंस व 3 कटिया खरीकर पिकअप गाड़ी से घर जा रहे था। गाड़ी को तनवीर चला रहा था। 4 जून 2022 की सुबह करीब 5 बजे वह सिवाह डाहर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्वीफट कार ने रास्ता रोक लिया। कार से तीन युवक उतरे और पिकअप की खिड़की खोलकर तनवीर को नीचे उतारकर मार पीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे 800 रूपये और तनवीर से 1550 छीनने के साथ ही दो भैंस छीन ली। आरोपी उससे बोले भैंस चाहीए तो एक लाख रूपए लाकर दो। आरोपी इस दौरान एक दूसरे को योगेश, अमित व प्रदीप नाम लेकर बोल रहे थे। मुर्सलीन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 384, 379बी, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पानीपत
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


