Thieves target the clinic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों ने क्लिनिक को बनाया निशाना

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 11:56 PM (IST)
चोरों ने क्लिनिक को बनाया निशाना
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार को चोरो ने एक डाॅक्टर की क्लिनिक को निशाना बनाते हुए वहां से सीसीटीवी कैमरे और तार के बंडल सहित हजारों का माल पार कर लिया। इस दौरान चोर लेजर मशीन में लगने वाले पाट्र्स भी लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने चैथी मंजिल पर लगे जनरेटर के ताले तोड़कर सामान पार किया। साथ ही चोरी के लिए वहां पहुंचने के लिए भी दूसरी मंजिल पर लगे फ्लैक्स को सहारा बनाया। चोरी की वारदात के दौरान काॅम्पलेक्स में चैकीदार भी मौजूद था। लेकिन उसे भी वारदात का पता नहीं चला। चोरी की सूचना सुबह लगी। जब हापुड़ रोड पर आईएमए.के बाहर मैजिक प्लाजा में स्किन केयर एंड लेजर सेंटर के मालिक डाॅ अजय शर्मा क्लिनिक पहुंचे। जैसे ही उन्होंने क्लिनिक खोली, तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement