Thieves bolstered, four stores once again broken locks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों के हौसले बुलंद, एक बार फिर टूटे चार दुकानों के ताले

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 7:28 PM (IST)
चोरों के हौसले बुलंद, एक बार फिर टूटे चार दुकानों के ताले
नीमकाथाना। शहर में चोरों के हौसले कितने बुलंद है। इसका अंदाजा बीती रात हुई चोरी की वारदातों को देखकर लगाया जा सकता है। बीती रात चोरों ने खेतड़ी मोड़, कपिल मंडी और पुराना एसबीबीजे बैंक के पास चार दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों की नकदी और लाखों का सामान पार कर लिया। घटना की सूचना सुबह लगी। जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदात को देखते हुए व्यापारियों में जमकर आक्रोश है। चोरी की सूचना के बाद मंडी में सभी व्यापारियों ने एकत्रित होकर बाजार बंद कर प्रशासन को आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल जितेन्द्र नावरियां ने मौका मुआयना कर विरोध कर रहे व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि पिछले दिनों छावनी और कपिल मंडी में हुई चोरी की वारदात का भी पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement