Thermal workers Protest for 26-point demands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

26 सूत्रीय मांगों को लेकर थर्मल श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 09:44 AM (IST)
26 सूत्रीय मांगों को लेकर थर्मल श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
कोटा। थर्मल कर्मचारियों की 26 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कोटा थर्मल पावर प्लान्ट में जिलाध्यक्ष जगमोहन शर्मा व इकाई अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थर्मल के मैन गेट पर प्रदर्शन करते हुऐ मुख्य अभियंता को सीएमडी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इकाई महामंत्री वीेन्द्र कश्यप ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री विरेन्द्र कश्यप ने बताया कि संगठन पिछले एक वर्ष से लगातार पत्रों के माध्यम से एवं वार्ता के दौरान कर्मचारियों की उचित मांगों को लेकर थर्मल प्रशासन को अवगत करवाता आ रहा है। किन्तु थर्मल प्रशासन श्रमिकों की मांग पर उचित कार्यवाही नहीं कर रहा। संगठन द्वारा वर्ष 2017-18 के ऑवर टाइम का भुगतान, थर्मल आवासीय कॉलोनी के बिजली बिलो से स्थाई सेवा शुल्क, सर्विस चार्जेज हटवाने, वेलफेयर सोसायटी का गठन, मंत्रालियक कर्मचारियों को सेफ्टी शूज, प्लांट परिसर मुख्यत: सीएचपी एरिया में स्वच्छन्द विचरण करते वन्यजीवों तेन्दुओ, भालू इत्यादि, केंटीन व्यवस्था आदि मांगों को लेकर मुख्य अभियंता को सीएमडी के नाम ज्ञापन दिया गया है।
थर्मल परिसर में जंगली जानवरों के भय से श्रमिक सदमे में हैं, आएदिन जंगली जानवर प्लांट में घूस आते है वहीं थर्मल प्रशासन कार्यवाही के नाम पर वन विभाग को पत्र लिख अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। यदि जल्द श्रमिकों की सुरक्षा से लेकर हितो की रक्षा संबंधित मांगों को नहीं माना गया तो श्रमिकों को उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement