There is no split in BJP, bureaucracy is not dominating said Sandhya Bajaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा में कोई फूट नहीं है, अफसरशाही कतई हावी नहीं है : संध्या बजाज

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 11:16 PM (IST)
भाजपा में कोई फूट नहीं है, अफसरशाही कतई हावी नहीं है : संध्या बजाज
मेवात। भाजपा में कोई फूट नहीं है। अफसरशाही कतई हावी नहीं है। प्रदेश के लोगों को मनोहर लाल खट्टर के रूप में एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। विधायकों की जहां तक नाराजगी की खबरें हैं ,उनमें कोई दम नहीं है। सबका अपनी -अपनी बात रखने का तरीका अलग - अलग हो सकता है। मुख्यमंत्री से कोई भी भाजपा नेता नाखुश नहीं हैं । पहली बार सूबे के सभी हलकों में समान विकास किया जा रहा है। उक्त वक्तव्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री संध्या बजाज ने एक विशेष बातचीत के दौरान कहे। संध्या बजाज ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को ईमानदार मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ढाई साल में सरकार की कोई भी कमजोरी नहीं है। विपक्ष के पास हरियाणा में कोई मुद्दा नहीं है। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में हुई बड़ी जीत ने इस पर मोहर लगाने का काम किया है। जहां तक गुड़गांव के विकास की बात करें तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में जीएमडीए बना है। रैपिड मैट्रो की शुरुआत हुई है। प्रदेश में बिजली -सड़क के क्षेत्र से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। भाजपा नेता संध्या बजाज ने कहा कि किसी विशेष व्यक्ति , इलाका , बिरादरी इत्यादि को तवज्जो इस सरकार ने नहीं दी है। सबका साथ - सबका विकास के नारे पर सरकार काम कर रही है। प्रदेश में जाट आंदोलन से निपटने में सरकार ने बड़ी सहजता से निपटने में सफलता प्राप्त की। कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई। सीएम विंडो से लेकर ओडीएफ इत्यादि महत्वपूर्ण परियोजनाओं से शहरों के साथ - साथ गांव में भी बदलाव देखने को मिले हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य के कई जिले ओडीएफ हो चुके हैं। जल्दी ही पूरा प्रदेश ओडीएफ यानि खुले में शौचमुक्त होने जा रहा है।
बजाज ने कहा कि संगठन से लेकर अन्य मेहनती कार्यकर्ताओं को चैयरमेन भी बनाया गया है। कुछ लोगों को यह सरकार हजम नहीं हो रही है। राजनैतिक हलकों में जो चर्चाएं पार्टी में फूट की चल रही हैं , उनमें कोई दम नहीं हैं। विधायकों से लेकर कार्यकर्ताओं की बात को मुख्यमंत्री बड़े ध्यान से सुनते हैं और जायज कामों को किया भी जाता है।
विधायक उमेश अग्रवाल के भाइयों के खिलाफ दर्ज किये गए मुक़दमे पर उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं होती। गलत काम किसी का भी भाई या खुद करेगा , तो कानून अपना काम करेगा। अगर विधायक को लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है ,तो वकीलों के माध्यम से कोर्ट में अपनी लड़ाई लड़ें। वरिष्ठ भाजपा नेत्री संध्या बजाज ने कहा कि पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों और कामों में विश्वास रख रहे हैं। विधायक , अधिकारी , जनता सब राहत महसूस कर रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement