Advertisement
महिला सशक्तिकरण के लिए आधुनिक सोच के साथ काम करने की जरूरत : संजय कुमार

देपालसर सरपंच बलवीर ढाका ने इस मौके पर कहा कि बालिका शिक्षा की तरफ सभी अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए। हम सभी की ये कोशिश होनी चाहिए कि हमारे आसपास के वातावरण में कोई भी बालिका पढ़ाई-लिखाई से वंचित नहीं रहे। प्रधानाचार्य सिकंदर खान ने कहा कि आज समाज में बहुत बदलाव आ रहा है और महिलाओं की स्थिति में बेहद सुधार हुआ है। इसे और गति से आगे बढ़ाने की जरूरत है।
इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अंजना पूनिया ने बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में 70 बालिकाएं भाग ले रही हैं। इन बालिकाओं को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ट्रैकसूट प्रदान किया गया है। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं को अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश सहित विभिन्न पुस्तक प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय की बालिकाओं को साबुन के पैकेट देकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग की सुपर वाईजर कृष्णा, पंचायत समिति सदस्य नंदराम गोदारा, विजय कुमार बेड़ा, हनुमान प्रसाद, सुमन धुंआ, ज्ञान प्रकाश गोदारा, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


