There is a big network of educational institutions at the highest level in the state: Kishan Kapoor Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में उच्च स्तर तक शिक्षण संस्थानों का बड़ा नेटवर्क विद्यमान: किशन कपूर

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 जनवरी 2019 6:19 PM (IST)
प्रदेश में उच्च स्तर तक शिक्षण संस्थानों का बड़ा नेटवर्क विद्यमान: किशन कपूर
युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान किशन कपूर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य है तथा उनका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वह बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
किशन कपूर ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को उचित मूल्य की दुकानों पर सबसे बढ़िया गुणवत्ता के खाद्य उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिपूओं में बढ़िया गुणवत्ता के चावल, आटा, दालें तथा चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में चीनी व दालों के रेट में भी प्रति किलो 5 रुपए की कटौती की गई है। सरकारी एजेंसियों से खाद्यान खरीद के चलते सरकार को अब तक 81 करोड़ 90 लाख रुपए की बचत हुई है।
कपूर ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत पहले चरण में 33700 महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आरंभ की गई गृहिणी सुविधा योजना देश की अपनी तरह की पहली योजना है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में हर गरीब परिवार को गैस कनेक्शन मिले। इस योजना से प्रदेश के 1 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडरों की जमा राशि और गैस चूल्हे के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके लिए सरकार हर गैस कनेक्शन पर 3500 रुपए का खर्च वहन कर रही है।
इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे से बचाव के अतिरिक्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टाफ तथा बच्चों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement