Advertisement
प्रदेश में उच्च स्तर तक शिक्षण संस्थानों का बड़ा नेटवर्क विद्यमान: किशन कपूर

अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना से बच्चे लेंगे प्रेरणा कपूर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने तथा अभिभावकों में इन स्कूलों के प्रति विश्वसनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘‘अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती’’ नामक नई योजना आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी पाठशालाओं से उत्तीर्ण हुए जिन विद्यार्थियों ने अपने जीवन में एक अलग पहचान बनाई है, को सम्मान प्रदान करने के लिए ऐसे विद्यार्थियों के नाम सम्बन्धित पाठशाला के डिस्पले बोर्ड पर अंकित किये जाएंगे ताकि विद्यार्थी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और अधिक कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित होकर जीवन में उत्कृष्टता हासिल कर सकें।
किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अटल आदर्श विद्या केन्द्र, मेधा प्रोत्साहन योजना, पुस्तक दान दिवस, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना इत्यादि नवीन योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन योजनाओं की पूरी जानकारी लें तथा इनका लाभ उठायें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



