There are rounds daughter, father died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी के फेरे होते रहे, पिता चल बसा

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 4:25 PM (IST)
बेटी के फेरे होते रहे, पिता चल बसा
नाहन(नागेन्द्र तरूण)। गांव अजीवाला में अजोबो-गरीब घटना ने चिन्तन को विवश कर दिया है। अब भी ऐसे पिता है जो बेटी की बिदाई के गम को सहन नहीं कर सकते। बेटियों को बेटे से ज्यादा तवज्जो और लाड-प्यार से पालने के बाद जब बिदाई का समय आया तो पिता के भी प्राण पखेरू हो गये। यह मामला है उप मण्डल पांवटा के गांव अजीवाला का है यहां आज नन्द किशोर की बेटी की शादी थी, पिता ने अपनी हेसियत के अनुसार बीते एक माह से बेटी की शादी की तैयारियां कर रहा था और बहुत ही खुश था कि उसकी बेटी को अच्छा रिश्ता मिल गया है और जल्दी से उसके हाथ पीले कर दू। किन्तु विधाता को कुछ और ही मंजूर था, जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची कि घराती और बाराती की मिलनी के 15 मिनट बाद ही पिता नन्द किशोर को दिल का दौरा पडा ओर परिजनों ने अन्य घरवालों को न बताकर उसे सिविल हस्पताल पांवटा ले आये और घर में सूचना इसलिए नहीं दी कि कहीं शादी में खलल न पडे। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर बेटी के फेरे होते रहे और पिता चल बसा।

[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement