Theog to people in 64 medical Pramankptr-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठियोग में 64 लोगों को दिए चिकित्सा प्रमाण.पत्र

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 11:43 AM (IST)
ठियोग में 64 लोगों को दिए चिकित्सा प्रमाण.पत्र
शिमला। जिला कल्याण अधिकारी केशू राम ने बताया कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा सिविल अस्पताल ठियोग में आयोजित विशेष विकलांगता आंकलन शिविर में 64 लोगों को चिकित्सा प्रमाण.पत्र जारी किए गए और 5 लोगों को श्रवण दोष की जांच के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला रैफर किया गया। शिविर में 186 विशेषजनों ने भाग लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की विकलांगता की जांच की। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन का उद्देश्य है कि पात्र लोगों को उनके घरद्वार के समीप विकलांगता का आंकलन कर चिकित्सा प्रमाण.पत्र प्रदान किए जा सकें और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामी में 17 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्गा में 20 दिसम्बर को विकलांगता आंकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार ठियोग नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement