आगरा। संस्कार भारती नाट्य केंद्र की ओर से मिल्टन पब्लिक स्कूल के सहयोग से रंगोदय 2016 का आयोजन 11 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। दिल्ली गेट स्थित सी.9 रेस्टोरेंट में केंद्र के संस्थापक केशव प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नाट्य उत्सव में मणिपुर, अरुणाचल, असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उप्र, उत्तराखंड आदि राज्यों से 20 नाट्य व 15 नृत्य दल तथा उनसे जुड़े 600 कलाकार भाग लेंगे। महोत्सव के संरक्षक डॉण्राहुल राज ने बताया कि कलाकारों को ठहरने के लिए विद्यालय में 40 कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। शाम छह बजे से रंगारंग कार्यक्रम होंगे। कार्यकारी निदेशक अजय दुबे के मुताबिक नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य,शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता होंगी। 12 से 15 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से लोकनृत्य प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे से शास्त्रीय प्रतियोगिता व शाम छह बजे से लघु नाटक प्रतियोगिता होगी। रंगमंच, नृत्य, संगीत, चित्रकला, साहित्य, समाजसेवा, फिल्म, दूरदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, उपलब्धि एवं योगदान के 40 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। अंतिम दिन सुबह नौ बजे से रंगजुलूस का आयोजन होगा। रात नौ बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर नाट्य निर्देशन उमाशंकर मिश्रए सह सचिव नीता तिवारी आदि मौजूद रहे।