The young mans beating death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जान पर भारी पड़ी छोटी सी बात, बेरहमी से कर दी हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 5:46 PM (IST)
जान पर भारी पड़ी छोटी सी बात, बेरहमी से कर दी हत्या
कानपुर। हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर हुए विवाद में युवक ने मजदूर की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस रोड पर नगर निगम का रैन बसेरा है। यहां पर बीती रात राजेश नाम का युवक आया। उसका किसी बात को लेकर मजदूर राजू एक साथ विवाद हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने बीच में पड़कर दोनों को शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने रैन बसेरे में राजू का शव देखा। उसके शरीर पर चोटों के निशान देख पुलिस को पुलिस को सूचना दी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement