The young man firing on mutual altercation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपसी कहासुनी में युवक पर फायरिंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 5:15 PM (IST)
आपसी कहासुनी में युवक पर फायरिंग
पलवल। गांव गुदराना फाटक के समीप आपसी कहासुनी को लेकर दो युवकों ने एक युवक को छाती में गोली मारकर घायल कर दिया, और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के भाई कि शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल के अनुसार गांव सिहा निवासी सुभाष पुत्र रतनसिंह ने शिकायत दी है कि उसके चाचा का लडका अमित किसी काम से रेलवे फाटक के समीप परचुन की दुकान पर गया था। जहां पर गांव तुमसरा निवासी मनोज व गोपाल पहले से ही मौजूद थे। अमित का उक्त लोगो से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिस चंद मिनट में मनोज व गोपाल ने अमित की छाती में गली दाग दी और फरार हो गए। पीछे से घटनास्थल पर पहुंचे शिकायतकर्ता सुभाष ने उक्त लोगों को भागते हुए पहचान लिया व घायल अमित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल घायल अमित के बयान नही हो पाए उसके बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement