The young man accused of driving out the minor, complaint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 4:31 PM (IST)
युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज
शिमला। शिमला जिले के कोटखाई थाने के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजन खनेटी के देवरी इलाके के रहने वाले हैं। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय लड़की बीते 14 फरवरी से गायब है। परिजनों के अनुसार शिमला के घृणाहट्टी क्षेत्र का एक युवक उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें शक है कि उनकी लड़की को रविंद्र नामक युवक गलत नीयत से भाग कर ले गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 363 व 366-ए के अतिरिक्त पोस्को एक्ट के सैक्सन 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

[# अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement