The unique art of handloom craftsmanship will be seen in Shilpkari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘शिल्पकारी‘ में दिखेगी हथकरघा दस्तकारी की नायाब कला

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 8:16 PM (IST)
‘शिल्पकारी‘ में दिखेगी हथकरघा दस्तकारी की नायाब कला
- दो दिवसीय हैंडलूम एवम टेक्सटाइल एग्जीबिशन का आयोजन 20 से - देशभर से नामचीन आर्टिजंस होंगे शामिल, शोकेस करेंगे पारंपरिक टेक्सटाइल एवम क्राफ्ट डिजाइन जयपुर। हथकरघा दस्तकारी की नायाब कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य को लेकर हैन्डलूम, टेक्सटाइल एवं हैंडीक्राफ्ट की दो दिवसीय प्रदर्षनी ‘शिल्पकारी‘ 20 अक्टूबर से जयपुर क्लब में आयोजित की जाएगी। ’शिल्पकारी’ की क्यूरेटर शिल्पी भार्गव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह करेंगी। इसमें हैंडलूम एवम टेक्सटाइल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके दस्तकारों का क्रिएटिव एवं पारंपरिक कार्य प्रदर्शित किया जायेगा। इस दौरान बांधनी, फुलकारी, तंगलिया, भुजोडी, पटोला, बनारसी जैसे पारंपरिक प्रसिद्ध टेक्सटाइल एवम क्राफ्ट प्रदर्शित होंगे। इससे पूर्व 19 अक्टूबर की शाम दस्तकारों एवं आमंत्रित विजिटर्स के मध्य हथकरघा कला एवं नई दिशा विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। क्यूरेटर भार्गव ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्से मसलन गुजरात, तेलंगाना, यूपी, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, असम समेत विभिन्न इलाको से प्रसिद्ध दस्तकार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य पीढीयों से नायाब दस्तकारी के द्वारा इस कला को जीवंत रखने के प्रयास में जुटे कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना है एवं इस कला को बढावा देना है। ‘शिल्पकारी ‘ के आयोजन में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, फोर्टी और रोटरी इंटरनेशनल भी भागीदारी निभाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement