The TRAI bicycles to the needy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल दी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 5:52 PM (IST)
जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल दी
फगवाड़ा । समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सर्व नौजवान सभा रजि. द्वारा स्थानीय हेयर पैलेस में प्रवासी भारतीय राजेश कुमार स्पीडो यू.एस.ए. के विशेष सहयोग तथा सभा के मुख्य संरक्षक सतपाल लांबा की अगवाई में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एस.पी. फगवाड़ा जसबीर सिंह राय व विशेष मेहमान के रूप में सांई पप्पल शाह भरोमजारा, एक्स.ई.एन. पॉवरकॉम पवन कुमार बीसला, डा. जोगिन्द्र पाल एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल, शिव हांडा संचालक आर.एस.एस., सरबर गुलाम सब्बा सर्कल प्रधान जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द, साहित्यकार डा. जवाहर धीर व राजकुमार स्पीडो उपस्थित थे। इस अवसर पर सभा की ओर से 11 जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राई साईकल भेंट किये गए। समारोह को संबोधित करते हुए एस.पी. फगवाड़ा जसबीर सिंह राय ने कहा कि जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करनी चाहिए इससे उत्तम दूसरी कोई सेवा अथवा वंदना नहीं है। विभिन्न वक्ताओं ने संस्था द्वारा किये जा रहे समाज सेवी कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। विशेष तौर पर प्रवासी भारतीय राजेश कुमार स्पीडो का विशेष सहयोग देने के लिए आभार जताया गया। समारोह को सांई पप्पल शाह, एक्स.ई.एन. बीसला, राजेश कुमार स्पीडो ने भी संबोधित किया। संस्था के प्रधान सुखविन्द्र सिंह एवं अन्यों ने मुख्य अतिथियों को समृति चिन्ह भेंट किये। इसके अलावा हरविन्द्र सैनी, अनूप दुगल, सुरिन्द्र बद्धन, दमनजीत सिंह, बेअंत सिंह, सौरव मल्हन, मनजीत वर्मा, शरणजीत रामगढ़, गगनदीप सिंह आदि सदस्यों को संस्था द्वारा बीते दिनों करवाये गए जरूरतमंद लड़कियों के विवाह समारोह में उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। अंत में सतपाल लांबा एवं रणजीत शर्मा ने समूह मेहमानों का पधारने के लिए आभार प्रकट किया। मंच संचालन यतिन्द्र राही ने किया। इस अवसर पर हैल्थ इंस्पैक्टर कंवलजीत सिंह, पार्षद हुस्न लाल, बीबी सरबजीत कौर, राजकुमार गुप्ता, परमजीत कौर कंबोज, प्रिंसीपल कैलाश भारद्वाज, डा. विजय कुमार, पंजाबी गायक मनजीत मेवी, निरंजन सिंह बिल्खू, हरविन्द्र सैनी, वरिन्द्र सिंह कंबोज संदीप शर्मा जे.सी.टी., गंगा प्रसाद उपाध्याय, रोबिन पराशर, राज कौशल, परस राम शिवपुरी आदि भी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement