The tractor overturned by truck collision-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 5:40 PM (IST)
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा
खुटहन ( जौनपुर)। रामनगर बाजार के पास गुरुवार रात सड़क की पटरी पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक से जोरदार टक्कर लग गई। जिससे ट्रैक्टर बगल में गड्ढे में पलट गया। ट्रक का पहिया भी सड़क के बगल मिट्टी में फंस गया। घटना देर रात की होने की वजह से बाजार सुनसान था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। रामनगर गांव निवासी रामआसरे यादव अपने ट्रैक्टर से सामान उतार कर लौटे थे। वे ट्रैक्टर खड़ा कर पल्लेदारों को पैसा दे रहे थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर दस फिट गड्ढे में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में सुलह समझौते के बाद उसे छोड़ दिया गया।

[@ Exclusive सरकार के इन विभागों से लोग सबसे ज्यादा दुखी...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement