khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 6:54 PM (IST)
श्रीगंगानगर । आल राजस्थान को-आपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन और आल राजस्थान को-आपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोशिएसन की संयुक्त आम सभा का आयोजन किया गया । आम सभा में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया। वहीँ एसोशिएसन ने दो सितम्बर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रीगंगानगर जिला कार्यकारिणी को दायित्व सौपा है । प्रांतीय महासचिव सूरजभान सिंह आमेरा ने कहा कि लेबर रिफ्यूज बिल जब संसद में पास नही हुआ तो राजस्थान सरकार ने प्रयोग करते हुए 1947 से मिल ट्रेड यूनियन अधिकारों में बदलाव करते हुए ट्रेड यूनियन बनाने के अधिकार पर रोक लगा दी । वहीं यूनियन ने आम सभा में सेवानिवृति लाभ देने की मांग की । आमेरा ने कहाा कि जिस तरह से सरकार ट्रेड यूनियन के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई है उससे पता चलता है की ये सभी अलोकतांत्रिक और संघ विरोधी कदम है।