The Speaker praised Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ने की राजे की तारीफ 

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 6:04 PM (IST)
लोकसभा अध्यक्ष ने की राजे की तारीफ 
जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ऊर्जावान नेतृत्व की धनी बताया है। उन्होंने ब्रिक्स महिला सांसद मंच की बैठक में उद्घाटन संबोधन में श्रीमती राजे की अगुवाई में प्रदेश की विकास यात्रा की दिल खोलकर प्रशंसा की। महाजन ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि राजस्थान श्रीमती राजे के नेतृत्व में सस्टेनेबल डवलपमेंट की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ऎसे में ब्रिक्स महिला सांसद सम्मेलन का जयपुर में आयोजन सामयिक है। उन्होंने सम्मेलन के आयोजन के बेहतरीन प्रबंधन और आवभगत के लिए भी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवं विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की तारीफ की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement